फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की शादी की सूचना पर मंडप में पहुंची पुलिस

Mon, 30 Apr 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग की शादी की सूचना पर पुलिस मंडप में पहुंच गई। हालांकि लड़की के नाबालिग होने संबंधी कोई प्रमाण नहीं मिले। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस लौट आई।

विज्ञापन


रविवार को नगर के तहसील रोड से एक बारात कठायतबाड़ा गई थी। किसी ने कोतवाली पुलिस को दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही कोतवाल टीआर वर्मा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मंडप में फेरों की तैयारियों के बीच पुलिस को देखकर बाराती और घराती दोनों पक्षों के लोग डर गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे दोनों के परिजनों से उम्र के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ में दुल्हन के नाबालिग होने के संबंध में कोई प्रमाण नहीं मिले। दोनों पक्षों के लोगों ने लिखित रूप से पुलिस के सामने दुल्हन के बालिग होने की बात स्वीकारी। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को हिदायत देकर लौट आई।

पुलिस के लौटने के बाद बारात की रस्में पूरी हुईं। बताया जा रहा है कि लड़की के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने मौसा के परिवार के साथ रहती है ओर उन्होंने ही उसका रिश्ता तय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें