फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सुदूरवर्ती ग्राम जांठा पहुंची पुलिस, ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और बाहरी सत्यापन का पाठ

Mon, 26 Oct 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना झिरौली और चौकी शामा की संयुक्त टीम ने सुदूरवर्ती ग्राम जांठा में जन-जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित कर विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

साइबर जागरूकता माह के तहत पुलिस ने महिलाओं को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन लॉटरी फ्रॉड और व्हाट्सएप हैकिंग जैसे खतरों से आगाह किया। साथ ही, किसी भी अनजान कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए गांवों में आने वाले बाहरी फेरीवालों, कबाड़ियों और संदिग्ध मजदूरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। युवाओं को आगामी पुलिस भर्ती के लिए प्रेरित करते हुए शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी के संबंध में आवश्यक टिप्स दिए गए। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 और साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें