फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नौवें दिन भी धरना, क्रमिक अनशन पर बैठकर जताया विरोध

Mon, 26 Oct 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। खडि़या खनन बंद होने के विरोध में ग्रामीणों का धरना नौ दिन बाद भी जारी है। रविवार को कलक्ट्रेट परिसर के बाहर खनन पट्टाधारक नवीन कुमार और ग्रामीणों ने प्रशासन से लिखित जवाब नहीं मिलने पर कुंदन लाल और केवलानंद ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भेरू चौबट्टा स्थित सोपस्टोन के दो खनन पट्टों पर लगी रोक से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने डीएम से धरनास्थल पर पहुंचकर संवाद करने की अपील भी की। इस मौके पर बसंत कुमार, अजय आर्या, भूपेंद्र आर्या, दया प्रकाश, दिनेश प्रकाश, गुजंन कुमार, सुरेश चंद्र, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें