फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में दौड़े पुलिस कर्मी

Sun, 21 Oct 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के मालता में पुलिस की क्रॉस कंट्री को हरी झंडी दिखाते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहीद पुलिस कर्मियों की याद में क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। इसमें फायरमैन नीरज बालियान अव्वल रहे। क्रॉस कंट्री में पुलिस लाइन के आरक्षी सुरेश खाती दूसरे जबकि दीपक कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन मालता में तमाम पुलिस कर्मियों ने तीन किमी की क्रॉस कंट्री में भाग लिया। प्रभारी एसपी पंकज भट्ट ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इससे पहले प्रभारी एसपी ने शहीद जवानों के आश्रितों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही पेंशनर्स की समस्याएं सुनी गई। उनकी कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण का प्रयास किया। इस दौरान सीओ महेश चंद्र जोशी, यातायात प्रभारी भूपेश पांडे आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें