फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में पुलिस का ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता सप्ताह अभियान संपन्न हो गया है। इसके तहत लोगों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर जागरूकता सप्ताह के तहत थाना प्रभारियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारियों ने अपने थाना क्षेत्रों में लोगों से नशे का सेवन न करने की अपील की। बाजार और सार्वजनिक क्षेत्रों में लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में ऑडियो और वीडियो के माध्यम से जागरूक किया।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। किशोरावस्था में बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से नशे से बचने के तरीके और दुष्परिणाम को चित्रों के रूप में उकेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें