फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। छात्रों ने अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने और परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बागेश्वर डिग्री कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रकाश वाछमी और एमए द्वितीय वर्ष के छात्र कमलेश गढ़िया ने प्राचार्य अंजू अग्रवाल के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को भेजे ज्ञापन में कहा है कि अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया जाए।
विज्ञापन

सभी छात्र-छात्राओं को दस प्रतिशत अतिरिक्त अंक दिए जाएं। कहा कि विवि की ओर से अन्य छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत कर दिया है लेकिन अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने परीक्षा नहीं होने पर आवेदन शुल्क माफ करने अथवा अगले वर्ष की कक्षा में सम्मिलित करने की मांग की है। कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने के बजाय परीक्षा आवेदन भरवाए जा रहे हैं और परीक्षा आवेदन की तिथि 30 जून तक निर्धारित की गई है। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के कई छात्र-छात्राएं आवेदन से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें