फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध माओवादियों की तलाश में पुलिस ने कांबिंग की

Sun, 30 Apr 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के काफलीगैर क्षेत्र में शुक्रवार की रात माओवादियों द्वारा वॉल पेंटिंग और पर्चे चस्पा करने के मामले में झिरौली थाने में अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने कई इलाकों में कांबिंग की। खुफिया तंत्र भी संदिग्धों की तलाश में दिन भर जानकारी जुटाने में लगा रहा। 


मालूम हो कि शनिवार की सुबह काफलीगैर क्षेत्र के बिलौरी के एक प्राथमिक स्कूल और मटेला गांव के नौले-धारे में माओवादियों ने वॉल पेंटिंग की थी। इसके अलावा कुछ स्थानों पर पर्चे भी चस्पा किए गए थे। वॉल पेंटिंग और पर्चे चिपकाने की घटना से प्रशासन में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में संदिग्धों के खिलाफ झिरौली थाने में एसओ सत्यप्रकाश रायपा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पर्चे चस्पा करने वाले संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने रविवार को आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की। इसके अलावा खुफिया एजेंसियां भी इस क्षेत्र में सक्रिय नजर आई। अधिकारी क्षेत्र में डेरा डाले रहे। कई लोगों से भी संदिग्धों के बारे में पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें