फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

Sun, 30 Apr 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रेल निर्माण संघर्ष समिति के सदस्य।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर -टनकपुर रेल निर्माण संघर्ष समिति ने रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकार सामरिक महत्व की रेल लाइन के निर्माण में कोई रुचि नहीं ले रही है। जब तक टनकपुर से बागेश्वर के लिए रेल मार्ग निर्माण शुरू नहीं होता उनका संघर्ष जारी रहेगा।


रविवार को संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी और महामंत्री खड़क राम के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि रेल लाइन निर्माण को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन को एक दशक से अधिक का समय बीत गया है लेकिन अभी तक सामरिक महत्व की इस रेल लाइन निर्माण को लेकर सरकारों की ओर से ठोस पहल नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि यह रेल मार्ग पहाड़ के चार जिलों में रोजगार बढ़ाने और पलायन रोकने में सहायक होती। इसके अलावा सड़कों की बदहाली सहित स्थानीय अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। बाद में इस संबंध का ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजा गया। सभा के अंत में सभी सदस्यों ने झारखंड के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।  इस मौके पर गिरीश पाठक, हयात सिंह मेहता, मोहन चंद्र जोशी, प्रवीण सिंह, डुंगर सिंह, मोहन चंद्र, नर सिंह खेतवाल, खीम सिंह, रतन सिंह,  महेंद्र सिंह, सरस्वती, शोभा धपोला, तुलसी मेहता, आशा, गीता, मंजू, कमला, मीरा, केवल सिंह आदि शामिल थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें