फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जाना वरिष्ठ नागरिकों का हाल

विज्ञापन
बागेश्वर में बुजुर्गों का हालचाल जानती पुलिस। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर पुलिस ने सीनियर सिटीजन दिवस मनाया। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत वरिष्ठ नागरिकों से टेलीफोन के माध्यम से उनकी कुशलता, समस्याएं पूछने के साथ ही पुलिस ने गांव, घरों में जाकर भी बुजुर्गों का हाल जाना। जिलेभर में पुलिस ने 717 वरिष्ठ नागरिकों से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी।
विज्ञापन

जिले में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्रों में सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ नागरिकों को बताया गया कि किसी भी तरह की समस्याओं के लिए किसी भी समय अपने नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दे सकते हैं।
जिनके निस्तारण के लिए पुलिस की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना संक्रमण काल में अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की अपील की। मास्क का प्रयोग करने और हाथों की सफाई रखने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें