बागेश्वर नगर में नशामुक्त अभियान के तहत बाइक रैली निकालते कोतवाली पुलिस के जवान। संवाद
बागेश्वर। अंतराश्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ककोतवाली पुलिस ने नगर में बाइक रैली निकालकर लोगों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। डालसा और स्वास्थ्य विभाग ने भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
बृहस्पतिवार को सीओ अजय लाल साह ने एसपी कार्यालय में कर्मियों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। कोतवाल कैलाश नेगी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने कोतवाली से पूरे नगर में बाइक रैली निकाली। सार्वजनिक स्थानों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों का सेवन न करने की अपील की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता त्रिलोक चंद्र जोशी ने केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम, नशे के अवैध व्यापार की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने के बारे में जानकारी दी। अधिकार मित्र मान सिंह देव ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचओ राजकुमारी गुंजन ने गागरीगोल में जागरूकता शिविर लगाया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों और होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता बीना राणा मौजूद रही। संवाद