बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने फायर सीजन से पहले वनाग्नि से सुरक्षित गांवों को विकास कार्यों के लिए लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। अब विधायक ने ऐसे ग्रामीणों से गांव के विकास के लिए एक लाख रुपये के प्रस्ताव मांगे हैं। जिन गांवों के जंगल वनाग्नि से सुरक्षित हैं वह विधायक कार्यालय में अपने प्रस्ताव दे सकते हैं।
21 मार्च को सरकार के तीन साल पूरे होने पर वाछम गांव के राजूहा सरनी में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में विधायक गढि़या ने वनों को आग से बचाने की अपील की थी। उन्होंने घोषणा की थी कि जिन गांवों के जंगल आग से सुरक्षित होंगे उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि इनाम में दी जाएगी। इससे ग्रामीण गांव में साज-सज्जा और अन्य कार्य कर सकते हैं। जिले में फायर सीजन समाप्त हो गया है। जंगलों में विगत सालों की अपेक्षा वनाग्नि की घटनाएं कम हुईं। विधायक गढि़या ने ग्रामीणों से अपील की है कि ग्रामीण अपने गांव के जंगलों में वनाग्नि की घटनाओं के न होने के साक्ष्य और गांव में किसी भी विकास कार्य का प्रस्ताव उनके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। ऐसे ग्रामीणों को एक लाख रुपये की धनराशि इनाम में दी जाएगी।
......कोट
जंगलों को आग से बचाने के लिए कपकोट विधानसभा के ग्रामीणों से अपील की गई थी। वनाग्नि की घटनाएं न होने वाले गांवों में एक लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। जिससे ग्रामीण सर्वसम्मति से कोई भी कार्य करवा सकते हैं। ऐसे ग्रामीण अपने प्रस्ताव उपलब्ध करा सकते हैं।- सुरेश गढि़या, विधायक कपकोट