ईद के पर्व के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न जन संगठनों की अमन चैन कमेटी की बैठक की। बैठक में संगठनों से शांति व्यवस्था कायम रखने और कानून का सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
रविवार को कोतवाली में कोतवाल तिलक राम वर्मा ने मस्जिद कमेटी, व्यापार मंडल, बाल्मीकि समाज, संभ्रांत नागरिकों की अमन चैन कमेटी की बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी धर्म आपसी प्रेम समन्वय स्थापित कर एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद का त्योहार मनाएं। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें और शांति बनाए। बैठक में कई लोगों ने सुझाव भी दिए। इस दौरान ईओ राजदेव जायसी, हरीश सोनी, तारादत्त तिवारी, देवेंद्र अधिकारी, राजवीर, हाजी नूर अहमद, अनीस अहमद, राशिद हुसैन आदि शामिल थे।