फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि ने शुरू किया काकड़ा में बंद गूलें खोलने का कार्य 

Mon, 03 Jun 2019 12:37 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के काकड़ा में गूल खोलती जेसीबी मशीन। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लोनिवि ने काकड़ा में बंद की गूलों को खोलने का काम शुरू कर दिया है। इससे दो तोकों में पानी की आपूर्ति जल्द सुचारु हो जाएगी।  करीब 60 से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। बता दें कि यहां गूलें बंद होने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। किसानों की इस समस्या को अमर उजाला के तीस मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


लोनिवि की जेई दीपिका ने शनिवार को बंद गूलें खोलने का काम शुरू करा दिया है। जेसीबी मशीन के जरिये बंद गूलें खोलने का काम चल रहा है। बता दें कि लोनिवि ने 2015 में रुनीखेत वाया अमतोड़ा मोटर मार्ग बनाया था। मार्ग बनाने के दौरान ग्रामसभा खोली की सिंचाई नहर ध्वस्त कर दी थी। इससे खोली, काकड़ा,भटोली, तल्ला कनेरा, मल्ला कनेरा के खेतों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने नहर की मरम्मत को लेकर ज्ञापन सौंपा आंदोलन किये। चार साल बाद 2019 में लोनिवि ने सिंचाई विभाग को बजट दिया और सिंचाई विभाग ने नहर बनाई  लेकिन विभाग ने खेतों को जाने वाले गूल नहीं बनाए। इससे नहर में तो पानी आ रहा है लेकिन खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। खेती नहीं हो पा रही है। वहीं सिंचाई विभाग ने भी साफ कर दिया था कि गूलें जोड़ने का जिम्मा लोनिवि का है। तीस मई को अमर उजाला में इस खबर के प्रकाशित होने के बाद लोनिवि ने काकड़ा में गूल खोलने का काम शुरू करा दिया है। जल्द ही काम समाप्त होकर पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। किसानों ने लोनिवि का आभार जताया है। आभार जताने वालों में ग्राम प्रधान कुंवर सिंह परिहार, दिनेश कांडपाल, पूर्ण चंद्र कांडपाल, उमेेद परिहार, जगदीश चंद्र कांडपाल, राजेंद्र सिंह  परिहार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें