बागेश्वर। बागेश्वर जिला मुख्यालय की एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर गालीगलौज का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बागेश्वर के अमित नामक युवक ने 17 वर्षीय एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने गाली गलौज कर धमकी दी।
छात्रा की मां की ओर से कोतवाली में युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ आईपीसी की धारा 354/354घ(2)341/323/506 सहित 7/8/11(4) पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई मीना रावत कर रही हैं। फिलहाल आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।