फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य में पोखरी के कलाकार रहे उपविजेता

Thu, 07 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल की ओर से युवा कल्याण विभाग के निदेशालय भवन के सभागार में देहरादून में चार, पांच जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जय बागनाथ लोककला मंच पोखरी के कलाकार दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन


एकल शास्त्रीय बांसुरी वादन में होशियार सिंह ने पहला, शास्त्रीय नृत्य में दीपिका भंडारी ने तीसरा जबकि उपेंद्र मेहता ने दूूसरा स्थान प्राप्त किया। जय बागनाथ लोककला मंच पोखरी के दल नायक अजय चंदोला ने बताया कि जिले के कलाकारों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 उनकी टीम के कलाकारों में अर्जुन, गोविंद चंदोला, विक्रम, भूपेश गढ़िया, सोनू, कमल, प्रियंका, दीपिका भंडारी, नरेंद्र, होशियार, जगदीश, लक्ष्मण भट्ट थे। कलाकारों के बेहतरीन प्रदर्शन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एसपी आर्य ने खुशी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें