विश्व साक्षरता दिवस पर कपकोट में प्रेरक संगठन ने शुक्रवार को रैली निकाली। रैली के माध्यम से साक्षरता के महत्व और सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिक्षा प्रेरक संगठन की रैली भराड़ी बाजार होते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंची।
इस मौके पर साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को साक्षरता मिशन के बारे में जानकारी दी गई। जनपद में चल रहे मिशन और इसकी सफलता के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। बीआरसी कॉर्डिनेटर चंद्र सिंह कपकोटी ने भी अपने विचार रखे।
प्रेरक संगठन की कपकोट इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गढ़िया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मीरा कोरंगा, सरस्वती देवी, ललित कुमार, दीपा कुमल्टा, बलवंत सिंह, बहादुर सिंह, उमेश चंद्र सिंह, गंगा कार्की, शशि साही आदि प्रेरक मौजूद थे।