फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुड़कुनी में बिजली के झूलते तार दुर्घटना को दे रहे दावत

Fri, 09 Sep 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
झूलते तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड के पुड़कुनी ग्राम पंचायत के गैरपट्टा तोक में बिजली के झूलते तार दुघर्टना को दावत रहे हैं। आपस में चिपके तारों में हो रही स्पार्किंग से ट्रांसफार्मर के खराब होने का खतरा बना है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से तारों को शीघ्र कसने को कहा है। उन्होंने मांग शीघ्र पूूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन



ग्राम प्रधान आनंद मेहता और सामाजिक कार्यकर्ता विशन लुम्याल ने बताया कि ग्राम पंचायत पुड़कुनी के गैरपट्टा तोक में लंबे समय से बिजली के तार झूल रहे हैं। ट्रांसफार्मर के समीप तारों के आपस में चिपकने के कारण उसमें चिंगारी उठ रही है। उन्होंने बताया कि तारों के कसे नहीं जाने सेे जहां राह चलते लोगों को करंट लगने का खतरा बना है।

वहीं ट्रांसफार्मर के भी खराब होने की आशंका है। हवा चलने के समय बिजली गुल हो जाती है आपूर्ति चालू होने पर अधिकतर समय लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल को कई बार बता दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इधर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि संबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें