प्रकटेश्वर सृजन मंच की ओर से दिवंगत सेवानिवृत्त राष्ट्रपति पुुरस्कार से सम्मानित शिक्षक, कुमाऊंनी साहित्य परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष काशीराम भट्ट की स्मृति में हुई काव्य गोष्ठी रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से लोगों को भावविभोर कर दिया। कवि मोहन जोशी ने अपनी कविता गरीब-गरीब रै जांण छ... का पाठकर सभी का दिल जीत लिया।
गोल्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित काव्य गोष्ठी में संजय गुरुरानी ने कण-कण बिखरी उजली..., डॉ. केएस रावत ने यों मेरी कल्पना में ऐसी इक छवि उभर गई..., डॉ. राजीव जोशी ने रह-रह के वो आते हैं..., गणेश पाठक ने मैं आया नहीं हूूं बुलाया हूं..., डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी ने प्रांत धर्मी जाति का भाजक बनो रे न कभी..., प्रियंका जोशी ने हे मां तू है सबसे महान..., वृक्षमित्र किशन सिंह मलड़ा ने आओ अपनी आत्मा को हम पुकारें... कविता का पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार केशवानंद जोशी, संचालन मोहन जोशी ने किया। सभी के अंत में साहित्यकार, कवि काशीराम भट्ट, पहली कुमाऊंनी फिल्म मेघा आ के निर्माता निर्देशक जीवन सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक, शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई। वहां दीप चंद्र पांडे, चंद्रप्रकाश मिश्रा, गिरीश पांडे, केशवानंद भट्ट आदि थे। स्कूल के प्रबंधक प्रशांत पांडे ने सभी का स्वागत कर आभार जताया।