फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की समस्याओं को लेकर सीएम से मिली रावल

Sun, 14 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने देहरादून जाकर मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से नगर में दो पार्किंग बनवाने के लिए बजट अवमुक्त करने समेत अन्य लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


 देहरादून से लौटकर पालिकाध्यक्ष रावल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री रावत से गरुड़ सड़क पर वाहनों की पार्किंग, गोमती पुल पर ओपन पार्किंग के निर्माण के लिए बजट दिलाने, उत्तरायणी मेले के लिए घोषित 10 लाख रुपये में से अवशेष पांच लाख रुपये शीघ्र अवमुक्त कराने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने मंजूर योजनाओं, उत्तरायणी मेले का अवशेष पैसा शीघ्र अवमुक्त करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य खराब होने के कारण उत्तरायणी मेले में न आने पर खेद जताया।
विज्ञापन


आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही नगर के भ्रमण पर आएंगे। वहां विधायक ललित फर्स्वाण, वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, महामंत्री किशन कठायत, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सविता आर्या, विनोद पाठक, राजू परिहार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें