फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब पढ़ेंगे, आगे बढ़ेंगे मॉडल स्कूल के बच्चे 

Tue, 29 Mar 2016 10:55 PM IST
गणेश उपाध्याय, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
मॉडल स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शासन ने पिछले दिनों जिले की छह पाठशालाओं, तीन जूनियर हाईस्कूलों और छह राजकीय इंटर कालेेेजों को मॉडल स्कूल घोषित किया था। नवीन शिक्षा सत्र से इन विद्यालयों का संचालन शुरू हो जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


पाठशालाओं में बच्चों ने प्रवेश लेना शुरू कर दिया है।  प्रदेश शासन ने शिक्षा के लिए सुदूरवर्ती क्षेत्रों से बढ़ते पलायन पर अंकुश लगाने और बच्चों को बेहतर शिक्षा देनेेेे के लिए हर ब्लॉक में दो प्राइमरी पाठशाला, एक-एक जूनियर हाईस्कूल और छह राजकीय इंटर कालेजों को मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की थी।

विद्यालयों में फर्नीचर, लघु मरम्मत और चहारदीवारी के निर्माण के लिए समय पर बजट भी अवमुक्त कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षा के इन मंदिरों में रंगरोगन कर उन्हें बेहतरीन बना दिया है। स्कूलों में फर्नीचर और विज्ञान सामग्री भी पहुंचा दी गई है। डीएम भूपाल सिंह मनराल के निर्देशन पर पाठशालाओं में बच्चों का प्रवेश भी शुरू हो गया है। प्राइमरी पाठशाला पिंगलों में सर्वाधिक 122 बच्चों के प्रवेश हुए हैं।  
विज्ञापन


ये बने हैं मॉडल स्कूल
- प्राइमरी पाठशाला
बागेश्वर ब्लाक में बागेश्वर प्रथम और बहुली।
कपकोट ब्लाक में कपकोट और शामा पन्याली।
गरुड़ ब्लाक में पिंगलो और नौघर।
- जूनियर हाईस्कूल 
भतरौला (बागेश्वर), सिमगड़ी (कपकोट) और उड़खुली (गरुड़)। 
- राजकीय इंटर कालेज
बागेश्वर, कपकोट, कर्मी, कौसानी और कांडा।

अब तक किन स्कूलों में कितने हुए एडमिशन 
राजकीय प्राइमरी पाठशाला पिंगलो में अब तक 122, नौघर 70, बागेश्वर 27 प्रथम, कपकोट 22, शामा पन्याली 20 और बहुली 12 बच्चों ने प्रवेश ले लिया है। 

राजकीय मॉउल इंटर कालेजों और जूनियर हाईस्कूलों के भवनों में रंगरोगन का काम पूरा हो गया है। वहां लघु मरम्मत का काम करा लिया गया है। फर्नीचर और विज्ञान सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। शिक्षकों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पहले ही पत्र भेज दिया गया है। जहां प्रधानाचार्य और शिक्षक नहीं हैं, वहां शीघ्र तैनाती होगी। माध्यमिक स्तर पर कक्षा पांच और 9वीं का परीक्षाफल घोषित होते ही प्रवेश शुरू होंगे। पढ़ाई हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से होगी। प्रवेश संख्या को देखते हुुए ही बच्चों को यातायात और छात्रावास की सुविधा मिलेगी। 
- आरसी आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर।
- आरसी आर्य मुख्य शिक्षा अधिकारी। 

कोट 
डीएम के निर्देशन पर राजकीय मॉडल प्राइमरी स्कूलों में रंगरोगन का काम पूरा हो चुुका है। पाठशालाओं में फर्नीचर और अन्य संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है। स्कूलों में बच्चों को बेहतरीन और गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलेगी। एक पाठशाला में छह-छह शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। पाठशालाओं में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। 
विज्ञापन

- आकाश सारस्वत, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक)। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें