फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कौसानी को जिम्मेदार और सुरक्षित गंतव्य बनाने का लिया संकल्प

Mon, 28 Sep 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कौसानी में बैठक के दौरान मौजूद ​होटल एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
कौसानी/गरुड़ (बागेश्वर)। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कौसानी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर कौसानी पर्यटन एवं आतिथ्य संकल्प लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कौसानी की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय आतिथ्य परंपरा को और अधिक मजबूत बनाना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित होटल व्यवसायियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने हिमालय की गरिमा, स्थानीय संस्कृति के सम्मान, सतत पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में पौधरोपण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन केवल रोजगार और आर्थिक गतिविधि का साधन नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की प्रकृति और स्थानीय जीवनशैली को सुरक्षित रखने की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।
कौसानी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन कौसानी की पहचान केवल यहां के विहंगम हिमालयी दृश्यों से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध संस्कृति, प्रकृति और आतिथ्य सत्कार से है। कौसानी को एक जिम्मेदार, स्वच्छ, सुरक्षित और प्रकृति-आधारित पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए होटल व्यवसायियों, स्थानीय समुदाय और पर्यटकों को मिलकर काम करना होगा। जिम्मेदार पर्यटन ही भविष्य का स्थायी पर्यटन है। कार्यक्रम में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनय तिवारी, जिपं सदस्य और व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बलवंत नेगी, हरीश खर्कवाल, विपिन उप्रेती, आरसी चौधरी, अनिल बिष्ट, पूरन पांडेय, शेखर पांडेय, नंदन सिंह और मनोज बिष्ट समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें