फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडारी रूट पर बने हट्स में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं: डीएम

Tue, 28 Feb 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने पर्यटन विभाग की ओर से केंद्र पोषित योजनाओं के तहत पर्यटन सर्किट के क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निर्माण एजेंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम से स्वदेश दर्शन योजना के तहत पिंडारी पर्यटन रूट में बन रहे हट्स की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए हट्स में पानी, बिजली, शौचालय की व्यवस्था कार्य को प्राथमिकता के अनुसार शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निर्माण कार्यों की प्रगति के फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराएं। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने पिंडारी पैदल ट्रैक के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था लोनिवि कपकोट को ट्रैक रूट में खड़ंजे की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए और प्रगति की सूचना पर्यटन विभाग को भी उपलब्ध कराने को कहा। 2013 में आपदा से ध्वस्त पुलियों की स्थिति की जानकारी लेने पर ईई ने डीएम को बताया कि वर्तमान में नौ ट्रालियां चालू हालत में हैं।

डीएम ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बैजनाथ झील के सौंदर्यीकरण पर चर्चा करते हुए झील के चारों ओर पार्किंग निर्माण के लिए सिंचाई, पर्यटन, केएमवीएन, जिला पंचायत और एसडीएम को स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर भूमि के चयन के निर्देश दिए। कौसानी सुलभ शौचालय के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए भूमि उपलब्ध नहीं होने पर सुलभ इंटरनेशनल को पुराने शौचालय का विस्तारीकरण के निर्देश  दिए। बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी, ईई आरईएस दिनेश चंद्र पंत, एनके सती, केके तिलारा, केएमवीएन के जेई सज्जन खान, अभियंता जिला पंचायत एचसी पांडे, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें