फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं पर बिजली का 4.50 करोड़ रुपए का बकाया

Tue, 28 Feb 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 यूपीसीएल का उपभोक्ताओं पर बिजली का 4.50 करोड़ रुपए का बकाया चल रहा है। बकाएदारों में सरकारी महकमे सबसे आगे हैं। विभाग ने बकाएदारों की सूची चस्पा कर वसूली अभियान तेज कर दिया है। एक दर्जन से भी अधिक बकाएदारों ने कनेक्शन कटने के भय से बचने के लिए विभाग को चेक दिए हैं। एकाउंट में रुपए नहीं होने से चेक बाउंस हो गए हैं। विभाग के कड़े तेवरों को देखते हुए बकाएदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



यूपीसीएल का उपभोक्ताओं के बिजली का लंबे समय से 4.50 करोड़ रुपए का बकाया चल रहा है। विभाग ने इस बार मार्च महीने का इंतजार किए बगैर बकाए की राशि की वसूली को लेकर बकाएदारों की सूची जारी कर वसूली अभियान शुरू कर दिया है। 50  बकाएदारों वाले इस सूची में घरेलू कनेक्शनों के साथ ही कॉमर्शियल और सरकारी  महकमों के नाम भी शामिल हैं। सरकारी महकमों पर लाखों रुपए का बकाया चल रहा है। विभाग ने बकाएदारों से बकाया की धनराशि शीघ्र जमा करने के नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें