फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कबड्डी और खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 08 Oct 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के राइंका के खेल मैदान मेंआयोजित कबड्डी  प्रतियोगिता मेंभागीदारी करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यालयी शिक्षा की ब्लाॅक स्तरीय कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के 210 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। विजेता प्रतिभागियों को आज होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक समन्वयक अंजू कालकोटी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मैदान में खेल भावना के साथ उतरने और शत प्रतिशत प्रदर्शन करने को कहा। अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राइंका मंडलसेरा और बालिका वर्ग में राबाइंका बागेश्वर की टीम विजेता रही। अंडर-14 कबड्डी के बालक वर्ग में राउमावि बिलौना की टीम जीती। अंडर-14 खो-खो के बालिका वर्ग में राबाइंका बागेश्वर और बालक वर्ग में राइंका बागेश्वर की टीम जीती। अंडर-17 बालिका वर्ग में राबाइंका बागेश्वर की टीम विजेता रही। इस मौके पर कुलदीप वर्मा, ललित नेगी, कुंवर राम, प्रमोद कुमार, चंदन परिहार, लक्ष्मण कोरंगा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें