कमेड़ीदेवी में क्रमिक अनशन पर बैठे आंदोलनकारी।
- फोटो : amar ujala
दो किमी लंबी रंगथरा-मजगांव-चौनाला सड़क का निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का कमेड़ीदेवी तिराहेे पर क्रमिक अनशन मंगलवार पांचवें दिन भी जारी रहा।
मजगांव सड़क संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरने के दौरान हुई में वक्ताओं ने चेेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण में बाधक पेड़ों का शीघ्र पातन नहीं हुआ तो बागेश्वर-पिथौरागढ़ सड़क पर जाम लगा दिया जाएगा।
मंगलवार को धरने पर पूर्व प्रधान नारायण सिंह मेहता और नीरज सिंह मेहता बैठे। आंदोलनस्थल पर पहुंचकर कांडा के जिला पंचायत सदस्य गोपाल राम ने आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान संघर्ष समिति की अध्यक्ष भागुली देवी, संरक्षक इं. टीएस रावत, ग्राम प्रधान दीपा देवी, हीरा रावत, दर्शन रावत, राजेंद्र राठौर, हरीश जोशी, हेमंत रावत आदि थे।