पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल में सरस्वती पूजन, रामायण अखंड पाठ की पूर्णाहूति भंडारे के साथ हुई। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने स्कूल में बने विशाल सभागार का शुभारंभ किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल पनौरा में पूर्व विधायक गढ़िया ने कहा कि बच्चों को ज्ञान बढ़ाने के लिए अच्छी किताबें पढ़ने को कहा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जवाहर सिंह परिहार ने बच्चों से जीवन का लक्ष्य पाने को मेहनत करने को कहा। ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने कहा कि शिक्षा ही विकास की असली कुंजी है।
इसके लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। नगर पंचायत की अध्यक्ष चंपा देवी ने जिस क्षेत्र की शिक्षा जितनी अच्छी होगी। उस क्षेत्र का विकास भी उतना ही अच्छा होगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर घर में भी ध्यान देने को कहा। स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष हरीश बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रधानाचार्य मदन बिष्ट ने संचालन किया। वहां ग्राम प्रधानों में पूरन कपकोटी, बसंत कुमार, बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी, सभासद बलवंत कपकोटी, प्रदीप जोशी, लाल सिंह दीवान, हरीश बाफिला, संजय जोशी, महिमन कपकोटी, करम दानू, मोहन शाही, दिनेश जोशी, ललित लोहनी, मनोहर पांडे, विमला बिष्ट, त्रिलोक सिंह दानू आदि थे।
12 बीजीएस 14पी: पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल पनौरा में कार्यक्रम पेश करते बच्चे।