फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडारी सड़क में पत्थर गिरने से यातायात बाधित

Thu, 28 Jul 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
सड़क पर गिरा पत्‍थर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 तहसील क्षेत्र में बुधवार और बृहस्पतिवार को भीषण बारिश हुई।  पिंडारी सड़क के गोलूना के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से सड़क पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सुडिंग गांव में चुड़िया गधेरे के उफनाने से लकड़ी का पैदल पुल बह गया है। इधर नगर पंचायत क्षेत्र के ऐठान वार्ड में कुजगाड़ी  गधेेरे के उफनाने से बमसेरा के कई लोगों के घर, खेत और बगीचे खतरे की जद में आ गए हैं।
बृहस्पतिवार सुबह पिंडारी सड़क के गोलूना के समीप पहाड़ी से पत्थर आने ने सड़क बंद हो गई। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में लोगों ने अपने प्रयासों से सड़क खोली। उधर सुड़िंग गांव के चुड़िया गधेरे में बनी लकड़ी की पुलिया बह जाने से अब ग्रामीणों का गांव से बाहर जाना और बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान प्रवीन आर्या ने लोनिवि से पुल का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर नगर पंचायत के ऐठान वार्ड के कुजगाड़ी गधेरे ने रौद्र रूप ले लिया। गधेरे की तेज  धारा आसपास के लोगों के खेतों को और बगीचे को काटकर ले गई। गधेरे के कटाव  से बमसेरा केे उमेश चंद्र सिंह ऐठानी, शेर सिंह, विश्रुली देवी की अचल संपत्ति को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। गधेरे के रुख बदलने से बमसेरा के कई लोगों के घरों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। हरिमोहन सिंह ऐठानी, प्रेम  सिंह, जानकी देवी, सरस्वती देवी, भागीरथी देवी और गंगा देवी आदि ने एसडीएम को आपदा प्रबंधन मद से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें