फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ पिघलने से पिंडर में बने लकड़ी के अस्थायी पुल बहे

Mon, 23 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
समस्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तोली सीट के जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू और बाछम की जिला पंचायत सदस्य भागीरथी देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने सीडीओ एसएसएस जंगपांगी से मुलाकात की। उन्होंने सीडीओ को बताया कि तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण ग्लेशियर लगातार पिघल रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पिंडर नदी में पानी की मात्रा बढ़ गई है। जलस्तर बढ़ने से नदी के कई हिस्सों में बने लकड़ी के पुल बह गए हैं। पुलों के बह जाने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। उन्होंने आवागमन की उचित व्यवस्था की मांग की। 

लोगों का कहना था कि एक तो ग्लेशियर लगातार पिघल रहे हैं, जबकि तलहटी में बारिश होने से पिंडर का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। पानी के बढ़ने के तीख लूमी, सोराग, बाछम लेबगड़ में बने लकड़ी के पैदल पुुल बह गए हैं। ग्रामीणों को ट्रॉली का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दो साल पहले लगी ट्रॉली की रस्सियों ढीली पड़ गई हैं। ट्रॉली को खींचने वाले तार भी कट चुके हैं। ट्रॉली के अत्यंत जोखिमभरे होने के कारण बच्चे उनमें बैठकर स्कूल जाने में डर रहे हैं। वहां सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। निर्माणाधीन पुलों का निर्माण भी धीमी गति से चल रहा है। बरसात का सीजन सिर पर है।

ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ते जा रही है। जिला पंचायत सदस्यों ने सीडीओ से ट्रॉलियों को शीघ्र ठीक करने और सुरक्षा के लिहाज से वहां पीआरडी के जवान तैनात करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में भजन दानू, त्रिभुवन दानू, गोकुल दानू और प्रकाश दानू आदि थे। सीडीओ ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें