फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिनाथेश्वर महादेव मंदिर मेले में श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
पिनाथेश्वर मंदिर कौसानी में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पर्यटन नगरी कौसानी से कुछ दूर पिनाथेश्वर महादेव के मंदिर में आयोजित पूर्णिमा का मेला भंडारे के साथ संपन्न हो गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ रही। लोगों ने मंदिर में जलार्पण कर पूजा अर्चना की। इसके अंतर्गत चतुर्दशी की रात ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर में पहुंचे औरबल्ले और लोद सोमेश्वर के ग्रामीणों ने भोलेनाथ को खिचड़ी और हलुवे का भोग लगाया। 
विज्ञापन


 उन्होंने गुरु दत्तात्रेय द्वारा स्थापित ब्रह्मा, विष्णु, महेश और चंडिका के मंदिरों में भी पूजा अर्चना की। मेलार्थियों ने मेले में सजी दुकानों से खरीददारी की। मेले का कई पर्यटकों ने भी लुत्फ उठाया। उन्होंने मंदिर परिसर से से दिखाई देने वाली हिमालय की लंबी श्रृंखला, बौरारो और गेवाड़ घाटी का नजारा भी देखा। महंत नंदन गिरी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद  दिया। कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने मेले के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी का आभार जताया। समापन में वेलफेयर एसोसिएशन कौसानी के अनिल बिष्ट, बबलू नेगी, बबलू अलमिंया की ओर से भंडारा आयोजित किया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें