फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सुअर ने की किसानों की फसल नष्ट

Tue, 04 Aug 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। बनेगांव में जंगली सुअरो के झुंड ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में घुसकर धान समेत अन्य फसलों को रौंदकर तबाह कर दिया है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जंगली सुअरो के लगातार गांव के आसपास मंडराने से स्कूली बच्चों और खेतों में घास कटाई, निराई-गुड़ाई के लिए जाने वाली महिलाओं में भय का माहौल है। फसल बर्बाद होने के कारण आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। ग्राम प्रधान कुंती देवी ने वन विभाग से क्षेत्र में एनाइडर मशीन लगाने, गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की भी मांग उठाई है। काश्तकार सूरज कुमार, मदन सिंह, हरीश सिंह ने वन विभाग से जल्द प्रभावी कार्रवाई कर जंगली सुअरो के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें