कांडा(बागेश्वर)। डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को विकसित भारत, लैंगिक संवेदशीलता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. जयचंद्र कुमार गौतम और हीरा सिंह कर्म्याल ने दीप जलाकर किया। डाॅ. अलका शर्मा और डाॅ. नीलम सौन ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, आत्मनिर्भर भारत शिक्षा कौशल, उद्योग और रोजगार की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की अधिवक्ता अंजू पांडेय ने लैंगिक संवेदनशीलता की अवधारणा का सामाजिक महत्त्व, लैंगिक कढ़ियों, समान अवसर, महिलाओं के अधिकार और कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। इस मौके पर डाॅ. नागेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद