फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कौसानी की खूबसूरती के साथ-साथ संस्कृति से भी रूबरू हो रहे छायाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। कौसानी में हिमालयन फोटोग्राफी की एडवांस कार्यशाला का आगाज हो गया है। चार दिवसीय कार्यशाला में देश और विदेश के 26 फोटाग्राफर भागीदारी कर रहे हैं। छायाकार यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को कैमरों में कैद करने के साथ-साथ लोक संस्कृति और खानपान से भी रूबरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला के पहले दिन प्रसिद्ध फोटोग्राफर अनिल रिसाल सिंह ने द मेकिंग ऑफ लैंडस्केप विषय पर व्याख्यान दिया। छायाकारों को लैंडस्केप फोटोग्राफी की बारीकियां बताई। प्रसिद्ध एस्ट्रो फोटोग्राफर उमेश गोगना ने हाउ टू क्लिक एस्ट्रो फोटोग्राफी के तहत तकनीकी जानकारियां प्रदान की। कार्यशाला के दौरान छायाकारों ने समीपवर्ती बिजोरिया गांव का भ्रमण कर सुंदर खेतों, प्राकृतिक दृश्यों, ग्रामीण जीवन को अपने कैमरों में कैद किया। स्थानीय संस्कृति और खानपान के बारे में जानकारी प्राप्त की।
प्रसिद्ध फूड फोटोग्राफी विशेषज्ञ गुरदास दुआ ने फूड और स्टिल लाइफ फोटोग्राफी की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। आयोजक थ्रीश कपूर ने बताया कि कार्यशाला में इंदौर, बंगलूरू, मुंबई, सूरत, अल्मोडा, कोलकाता, प्रयागराज के अलावा मेलबर्न और कैलिफोर्निया में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी भागीदारी कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान रात के समय प्रतिभागी तारों के संसार को भी कैमरों में कैद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें