फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिले के तीन पंपों पर लटका पेट्रेाल समाप्त का बोर्ड

Wed, 06 May 2026 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में पेट्रोल की किल्लत ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सहालग का सीजन चरम पर होने के कारण वाहनों की आवाजाही बढ़ी हुई है, ऐसे में अचानक ईंधन समाप्त होने से परेशानी बढ़ गई है। बुधवार शाम को नगर के तीन प्रमुख पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिसके बाद उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर तक जिले के सभी 14 पेट्रोल पंपों पर ईंधन की स्थिति सामान्य बनी हुई थी लेकिन शाम होते-होते नगर के माल रोड, आरे और कांडाधार स्थित पंपों पर पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो गया। आपूर्ति बंद होते ही पंप संचालकों ने पेट्रोल समाप्त के बोर्ड लगा दिए। शादियों का सीजन होने के चलते बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों और टैक्सियों के साथ पंपों पर पहुंचे थे, जिन्हें तेल न मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हुई जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा तय करनी थी। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि कुछ पंपों पर मांग बढ़ने के कारण पेट्रोल का स्टॉक समाप्त हुआ है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि तेल के टैंकर रवाना हो चुके हैं और बृहस्पतिवार दोपहर तक सभी प्रभावित पंपों पर पेट्रोल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी जाएगी।

....इनसेट
जिले में वितरित हुए 1058 सिलिंडर




जिला पूर्ति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को इंडेन गैस सर्विस की ओर से भागीरथी, तहसील रोड, डोबा, धारी, सीमी- नरगोल में 468 सिलेंडर वितरित किए गए। गरुड़ इंडेन गैस सर्विस ने कौसानी स्टेट और पिंगलकोट में 234, एचपी गैस एजेंसी ने गागरीगोल, सिमार, बमराड़ी और रतगांव सहित अन्य क्षेत्रों में 21 सिलेंडर दिए गए। कपकोट के चौड़ा और पासगांव क्षेत्रों में 100 और कांडा के धपोलासेरा में 110 सिलेंडरों का वितरण हुआ। भारत गैस सर्विस शामा ने गरुड़ क्षेत्र में 125 सिलिंडर बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें