फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया

Tue, 13 Jun 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
मनरेगा के राज्य समन्वयक गरुड़ में अमृत सरोवर का निरीक्षण करते अधिकारी।
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मनरेगा के राज्य समन्वयक मोहम्मद असलम ने गरुड़ के कई गांवों में नव निर्मित अमृत सरोवर सहित मनरेगा के कई निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मनरेगा की लंबित धनराशि पंचायत प्रतिनिधियों को जल्द अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मनरेगा के राज्य समन्वयक मोहम्मद असलम ने गरुड़ पुरुड़ा और मेलाडूंगरी गांव में निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों से जल स्रोत रीचार्ज होंगे। किसानों को सिंचाई के लिए सरोवरों से पानी मिलेगा। उन्होंने विकासखंड के कई गांवों में मनरेगा से कराए गए निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि सामग्री अंश का धन एक साल से पंजीकृत फर्म के खाते में नहीं आया है। पंजीकृत फर्म ने पंचायत प्रतिनिधियों को मनरेगा की योजना के लिए सीमेंट आदि देना बंद कर दिया है। इससे मनरेगा के नए निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान बीडीओ केआर आर्या, ग्राम प्रधान कौशल्या भंडारी, पूर्व प्रधान बलवंत भंडारी, पुरुड़ा की प्रधान कविता देवी, दीपा थायत, जेई अजय भट्ट, राजेंद्र ऐठानी, आसिफ खान, प्रभात जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन






12जीआरडी 02मनरेगा के स्टेट काँडिनेटर गरुड़ में अमृत सरोवर का निरीक्षण करते


12जीआरडी 02मनरेगा के स्टेट काँडिनेटर गरुड़ में अमृत सरोवर का निरीक्षण करते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें