फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालड़ीछीना-जैन करास-कनगाड़ सड़क के लिए प्रदर्शन

Tue, 21 Nov 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
​कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते करासमाफी के ग्रामीण।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पालड़ीछीना-जैन करास-कनगाड़ सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। मंगलवार ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपा। इसमें उन्होंने सड़क का निर्माण एक महीने के भीतर शुरू नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करासमाफी ग्राम पंचायत के ग्रामीण नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट पहुुंचे। प्रदर्शन के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनका गांव सड़क से 10 किमी दूर होने के कारण गांव हर दृष्टि से पिछड़ा है। पालड़ीछीना से गांव की ओर निर्माणाधीन पांच किमी लंबी सड़क का काम अधूरा छोड़ दिया गया है।

यातायात की सुविधा नहीं होने के कारण जहां गांव का विकास नहीं हो पा रहा है। वहीं, गांवों में उत्पादित सब्जी भी बाजार तक नहीं पहुंच पा रहा है। रोगियों को भी अस्पताल पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ज्ञापन में उन्होंने सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान गीता देवी, मोहन सिंह, जगदीश सिंह, देवेंद्र सिंह, तारा देवी, हेम जोशी, नरेंद्र सिंह, वीर सिंह, जीवन सिंह, बबीता, हंशी, गोविंदी देवी, आशा देवी, मदुली, गीता, महेश लाल, आशा, गीता बिष्ट, चंदन राम, ममता, कैलाश सिंह और पार्वती आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें