फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दूरस्थ विद्यालयों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देगी रेडक्रॉस सोसायटी

Thu, 23 Nov 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी जिले के दूरस्थ और संवेदनशील माध्यमिक विद्यालयों में आपदा प्रबंधन और फर्स्ट एड प्रशिक्षण देगी। इस दौरान मॉक ड्रिल और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। वहीं सोसायटी ने शीतकाल में 100 जरुरतमंदों को कंबल वितरण का लक्ष्य भी रखा है।
विज्ञापन

सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की। तय हुआ कि दिसंबर में विद्यालयों में होने वाले आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण और मॉक अभ्यास कराए जाएंगे। जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि जिला शाखा को चार दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण के लिए 50,000 रुपये, एक मॉक अभ्यास के लिए 20,000 रुपये और दो स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम कराने के लिए 10,000 रुपये आवंटित किए जाएंगे।
फिलहाल चार दिवसीय प्रशिक्षण केवल एक विद्यालय में होना है, जिसमें आसपास के अन्य दूरस्थ विद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल किए जाएंगे, ताकि अधिकाधिक प्रतिभागी इसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रमों की तिथि जल्द तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोसायटी आगामी शीतकाल में हर साल की तरह जरूरतमंदों को कंबल वितरण करेगी। जिसमें जनमानस से भी सहयोग की अपेक्षा है।
विज्ञापन

बैठक में वाइस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, उमेश चंद्र जोशी, शंकर लाल टम्टा, डीएल वर्मा, जीपी कुनियाल, कन्हैया वर्मा, डॉ. हरीश दफौटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें