फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखर और पिनाकेश्वर के मेले में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
कौसानी के पिनाकेश्वर मंदिर में लगा चतुर्दशी का मेला। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/कौसानी/बागेश्वर। कौसानी के पिनाकेश्वर समेत कपकोट के ग्राम भनार के पास स्थित चोटी शिखर में स्थित श्री 1008 मूलनारायण देवता के मंदिर में सोमवार को चतुर्दशी का मेला लगा। कई गांवों से वहां पहुंचे ग्रामीणों ने श्रद्धा भक्ति के साथ झोड़ा, चांचरी, भजन, पूजन किया। मंदिर में कई गांवों के डंगरिए अवतरित हुए। मंगलवार को पिनाकेश्वर और भनार गांव में कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगेगा।
विज्ञापन

मूलनारायण मंदिर शिखर की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 9124 फुट (2700) मीटर है। यहां फसल का पहला अनाज (सीक) के रूप में श्री 1008 मूलनारायण देवता को चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि भगवान मूलनारायण के दो पुत्र भी इसी शिखर से कुछ दूरी में स्थित हैं। इनके एक पुत्र का नाम बंजैण, दूसरे पुत्र का नाम नौलिंग है। भनार में भगवान बंजैण का मंदिर है। यह मंदिर शिखर जाने के रास्ते में पड़ता है। सनगाड़ में नौलिंग भगवान का भव्य मंदिर है।
युवा समाजसेवी मनोज कोरंगा ने बताया कि वहां नवरात्र में नवमी के दिन मेला भी लगता है। वहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षराम सिंह कोरंगा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान भूपाल राम, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष पुष्कर सिंह कोरंगा, महिला मंगल दल की अध्यक्ष प्रेमा देवी आदि थे। इधर कौसानी के लगे मेले में दीपू कांडपाल, राजू कैड़ा, हरीश जोशी, ललित दोसाद, दीवान सिंह, मोहन सिंह, कैलाश चंद्र, कृष्ण सिंह, गोविंद सिंह, बबलू नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें