फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अनियमितता से कपकोट के लोग परेशान

Tue, 27 Dec 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजली की अनियमितता से इन दिनों क्षेत्र के लोग परेशान चल रहे हैं। बिजली नियमित नहीं आने से जहां आम जनता परेशान है, वहीं कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। लोगों के मोबाइल की बैट्रियां भी चार्ज नहीं हो पा रही हैं। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने यूपीसीएल से बिजली की आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन



मालूम हो कि क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं है। इससे जहां बिजली चालित धान कुटाई, गेहूं, तैल पिराई का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उन्होंने यूपीसीएल से आपूर्ति नियमित करने की कई बार मांग कर दी है।

लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आपूर्ति शीघ्र सुचारु नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, मल्ला दानपुर विकास समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल आदि शामिल हैं। इधर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने पर ही शट डाउन लिया जाता है। बांकी आपूर्ति सुचारु रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें