फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, निकाला रैली; प्रदर्शन किया

Tue, 13 Aug 2024 05:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बागेश्वर जिले के कई सामाजिक संगठनों ने हिंदुओं के समर्थन और अत्याचार के विरोध में तहसील परिसर से बागनाथ मंदिर तक रैली निकाली।
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बागेश्वर जिले के कई सामाजिक संगठनों ने हिंदुओं के समर्थन और अत्याचार के विरोध में तहसील परिसर से बागनाथ मंदिर तक रैली निकाली। एसडीएम के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजकर हिंदुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करवाने की मांग की।

मंगलवार की सुबह सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर से नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रैली तहसील मार्ग, गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, खड़ी बाजार, चौक बाजार होते हुए बागनाथ मंदिर परिसर में पहुंची जहां संक्षिप्त सभा के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।

विज्ञापन


ये पढे़ं- Pithoragarh: CEO को धमकाने वाले शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के कर्मी, किया प्रदर्शन

इससे पूर्व तहसील परिसर में सामाजिक संगठनों ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बिंदुओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने, हिंदुओं की परेशानी जानने के लिए देश से एक शिष्टमंडल बांग्लादेश भेजने, जिन हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करवाने और जिन हिंदुओं की जानमाल की हानि हुई है उसकी भरपाई बांग्लादेश सरकार से करवाने की मांग की। इस मौके पर किशन सिंह दानू, हरीश सोनी, बलवंत सिंह, मोहन सिंह डसीला, केवलानंद जोशी, राजेश रौतेला, कमल बनकोटी, मोहन उप्रेती, पंकज मेहता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें