फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दुगनाकुरी के चार गांवों को मिला पानी

Mon, 12 Aug 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे दुगनाकुरी के चार गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। विभाग ने रबर के पाइप लगाकर अस्थायी व्यवस्था की है। बारिश के बाद नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। बैकोड़ी में भारी बारिश के बाद पेयजल योजना के कई पाइप बहने से बैकोड़ी, महोली, किड़ई और पचार गांव में पेयजल संकट गहरा गया था। लोगों को प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंपों से पीने का पानी जुटाना पड़ रहा था। इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि अस्थायी व्यवस्था कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें