फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में जाम ने किया नाक में दम

Sat, 07 Oct 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में जाम में फंसे वाहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद लोगों को यहां लग रहे जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। यहां वाहनों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है, लेकिन सड़कों की चौड़ाई आज भी पहले की तरह ही है। मुख्य सड़कों और पुलों के आसपास लग रहे जाम से सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वाले वाहन भी देर तक फंसे रहते हैं।
विज्ञापन


जाम लगाने में सड़क के आसपास खड़े निजी वाहन भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। लोगों ने पुलिस से जाम से निजात दिलाने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने को कहा है। नगर के सरयू, गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, माल रोड, दुग बाजार, तहसील रोड और पिंडारी रोड पर जाम लगना अब आम बात हो गई है।

जिन लोगों ने निजी वाहन ले रखे हैं उनके पास गैराज नहीं होने से वे भी अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करते हैं। इस कारण भी जाम की नौबत आ रही है। कई लोगों ने अपनी दुकान का सामान सड़क के काफी आगे तक बढ़ा रखा है, इससे भी समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


बिलौना, कांडा रोड और पिंडारी रोड में पेट्रोल पंप होने के बावजूद कई वाहन चालक नगर के बीचों बीच पेट्रोल और डीजल भराने आते हैं। नगर में पल पल लग रहे जाम को खोलने में यातायात पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन


इधर एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पहले से ही दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें