फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी में मारा रावण, धरमघर में किरदारों का तिलपात्र

Thu, 26 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट/ धरमघर (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात भराड़ी की रामलीला में श्री राम द्वारा रावण के वध का मंचन किया गया जबकि धरमघर में हवन यज्ञ के बाद रामलीला के किरदारों का तिलपात्र किया गया। भराड़ी में हास्य कलाकार लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने रंग जमा दिया।
विज्ञापन


मंगलवार रात भराड़ी की रामलीला में मेघनाद, कुंभकर्ण, अहिरावण, रावण वध, सुलोचना सती, सीता जी की अग्नि परीक्षा और विभीषण को लंका का राज तिलक करने के दृश्य का मंचन किया गया। यहां हास्य कलाकार लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने पलायन, महंगाई, मद्यपान समेत प्रकृति के चित्रण संबंधी अनेक प्रस्तुति के जरिए दर्शकों को देर रात तक गुदगुदाया।

 रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दयाल ऐठानी ने लोगों का स्वागत किया। संचालन अवकाश प्राप्त शिक्षक गिरीश चंद्र मिश्र ने किया। उधर धरमघर में पंडित तारा दत्त पाठक ने हवन यज्ञ कर रामलीला के किरदारों का तिलपात्र किया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष गणेश पंचपाल और व्यवस्थापक केदार महर ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। यहां कनिष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख गोकुल पंचपाल, हीरा सिंह धर्मशक्तू, परसी लाल वर्मा, राजेंद्र कार्की आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें