फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मायूस होकर लौट लोग

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर खड़े मरीज। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से लोगों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय के सीएमएस और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएस टोलिया बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होते ही अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लग गया है। कक्ष के बाहर नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के उपरांत ही अल्ट्रासाउंड होने का नोटिस चिपका दिया गया है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में काफी भीड़ थी। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर लोगों का आना जाना लगा रहा। इनमें कई गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद होने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

समय 11:05 बजे
सूपी (कपकोट) से जगदीश सिंह अधिकारी अपनी भाभी का अल्ट्रासाउंड कराने जिला अस्पताल आए थे। वह सौ किमी से ज्यादा का सफर तय करके अस्पताल पहुंचे। यहां जब अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लगा दिखा तो वह मायूस होकर अपने घर को लौट गए।
समय 11:14 बजे
जौलकांडे (बागेश्वर) से जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर खड़े सुनील कुमार ने बताया कि वह दूसरी बार गर्भवती पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने आए हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगे ताले को देखकर वह निराश हो गए। वह निराश होकर पत्नी के साथ घर को लौटे।
विज्ञापन

समय 11:25
कपकोट से जगत सिंह पत्नी को दर्द होने पर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए लाए थे। अल्ट्रासाउंड कक्ष के दरवाजे पर लगे नोटिस को देखकर वह निराश हो गए। उनका कहना था कि अब पत्नी को 72 किमी दूर अल्मोड़ा ले जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें