फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पर भी नहीं माने, बाजार में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बागेश्वर में सब्जी की दुकान पर लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। लॉकडाउन को लेकर लोग गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक आवश्यक सामग्री की दुकानें खुली थी। इस दौरान लोग वाहनों का रेला लेकर सड़कों पर निकल आए। चौपहिया, दुपहिया वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस ने एसबीआई तिराहा, गोमती पुल, सरयू पुल, बिलौना समेत तमाम स्थानों में बैरियर लगाकर वाहनों को रोका। आवश्यक कार्य के लिए निकले लोगों को जाने दिया। अकारण वाहनों में तफरीह कर रहे लोगों को वापस लौटाया और कई वाहनों के चालान काटे। शहर कोतवाल डीआर वर्मा लगातार लोगों को बाजार में अनावश्यक घूमने के प्रति आगाह करते रहे।
पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने अनावश्यक बाजार में घूम रहे लोगों पर नकेल कसने के निर्देश मातहतों को दिए। सुबह 10 बजे बाद घरों से बाहर निकलना प्रतिबंधित था, लेकिन हालात की गंभीरता को न समझने वाले नासमझ फिर भी सड़कों में घूमते रहे। पुलिस ने लाठियां फटकार ऐसे तत्वों को खदेड़ा। दोपहर 12 बजे बाद बाजारों में लगभग शांति छा गई थी।
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तीन दुकानदारों पर केस
बागेश्वर। बागेश्वर में पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर तीन व्यापारियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। नंदन सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम जोशी गांव मंडलसेरा, नवीन सिंह खोलिया पुत्र मदन सिंह निवासी मंडलसेरा और राजेश गिरी पुत्र रत्न गिरी निवासी मंडसेरा ने लॉकडाउन के बावजूद दोपहर 12 बजे तक दुकानें खोली थी।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीआर वर्मा के निर्देशन में लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलकर नियमों का उल्लंघन करने पर कोतवाली में आईपीसी की धारा 188 के तहत तीनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे 12 लोगों का 151 सीआरपीसी में चालान किया गया है। झिरौली और कपकोट पुलिस ने नियम का उल्लंघन करने पर 10 वाहन सीज कर दिए हैं।
-
सब्जी, राशन की दुकानों में टूट पड़े लोग
बागेश्वर। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक तीन घंटे सब्जी, राशन की दुकानें खुली थीं। सब्जी और राशन लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सब्जी और राशन की दुकानों में 10 बजे तक लोग खरीदारी के लिए आते रहे। कई लोग स्कूटी, कारों में सामान भरकर ले जाते दिखे।
-
अच्छी सूचना-बहरीन से लौटे युवक की रिपोर्ट निटेगिव
बागेश्वर। गरुड़ के गागरीगोल का यह युवक 14 मार्च को अपने घर लौटा था। युवक ने 20 मार्च को बैजनाथ के अस्पताल में जांच कराई। बैजनाथ अस्पताल से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे कोई लक्षण नहीं थे। अस्पताल प्रबंधन ने ऐहतियात के तौर पर युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया।
सीएमओ डॉ. बीएस रावत ने बताया है कि जांच में युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत देकर घर भेज दिया गया है। इधर मंगलवार को मैदानी क्षेत्र से आए करीब 30 लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर जांच कराई। किसी में भी संदिग्ध लक्षण नहीं दिखाई दिए।

बागेश्वर में स्कूटी में सामान भरकर ले जाता युवक। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर में पुलिस कर्मियों को दिशानिर्देश देतीं पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल। पुलिस अधीक्षक रचि?- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें