फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याल्दे टीट के ग्रामीणों का पेयजल के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर विकास भवन में जल जीवन मिशन से पानी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते स्यालदे टीट के लोग? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ विकास खंड के स्याल्दे टीट गांव को अब तक हर घर जल, हर घर जल योजना का लाभ नहीं मिला है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विकास भवन परिसर में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

स्याल्दे टीट की ग्राम प्रधान शहाना बानो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत को लेकर नारेबाजी की। ग्राम प्रधान ने बताया कि उनकी ग्राम सभा भकुनखोला से कुछ समय पूर्व ही अलग होकर बनी है। कहा कि क्षेत्र में केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत सभी गांवों को पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक उनकी ग्राम सभा में कोई कार्य नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं को अब भी पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द हर घर नल योजना के तहत उनके गांव में भी कनेक्शन देने की मांग की। इस मौके पर पूजा लोहनी, पिंकी देवी, शबनम, रेहाना, माया जोशी, संगीता जोशी, हेमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें