फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस गांव के नाम पर बनी पेयजल योजना, उसी गांव के लोग महरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के नजदीक मेहनरबुंगा में बनी पंपिंग पेयजल योजना से पानी का वितरण न होने पर मेहनरबुंगा के लोगों ने योजना के पंप पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। इन लोगों का कहना है कि नवनिर्मित योजना से तमाम जगहों को पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन मेहनरबुंगा के लोगों को पानी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मेहनरबुंगा के लोगों ने डीएम, जल संस्थान और पेयजल निगम के ईई को ज्ञापन देकर कहा है कि नवनिर्मित मेहनरबुंगा पेयजल योजना से पुलिस लाइन, ठेला पाटन, डुबकिया को पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन मेहनरबुंगा में पेयजल लाइन बिछने के बाद भी लोगों को पानी नहीं दिया जा रहा है। कहा है कि मेहनरबुंगा के लोगों ने योजना के निर्माण के लिए अपनी नाप जमीन भी दी। बावजूद इसके गांव में पानी की समस्या बनी हुई है।
गांव के लोग एक किमी दूर बागेश्वर-ताकुला रोड पर स्थित माघा धारा से जलापूर्ति कर रहे हैं। लोगों ने घर-घर को पेयजल संयोजन देने के साथ ही पंप हाउस तक कंकरीट मार्ग बनाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर पंप हाउस में तालाबंदी करने के साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान रमेश राम, प्रेम राम, श्याम राम, हयात राम, मनोज राम, जीवन लाल, दीपक सिंह बिष्ट, सरस्वती देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर में पेयजल संकट बरकरार
बागेश्वर। सरयू और गोमती के तट पर बसे बागेश्वर नगर में पानी की किल्लत लगातार बनी हुई है। लोग पानी की जरूरत के लिए जलधारे और हैंडपंपों पर निर्भर हैं। करीब पैंतीस हजार आबादी वाले बागेश्वर जिला मुख्यालय को रोज 3.77 एमएलडी पानी की जरूरत है। तमाम योजनाओं से केवल 2.55 एमएलडी मिल रहा है। तहसील रोड, मंडलसेरा समेत तमाम इलाके पानी की कमी से जूझ रहे हैं। पानी की कमी के कारण तहसील रोड के साथ ही तमाम इलाकों को एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जाती है। पानी खुलने का भी कोई समय नहीं है। अधिकतर समय सुबह 11 बजे के बाद पानी दिया जाता है। पानी की कमी के कारण लोग हैंडपंप और जलधारों पर निर्भर हो गए हैं। दिनभर जलधारों और हैंडपंपों पर लोगों की लाइन लगी रहती है। लोग पानी की आपूर्ति के लिए कोविड कर्फ्यू को तोड़ने पर मजबूर हैं। छोटे बच्चों लेकर जवान और बुजुर्ग पानी ढोते देखे जा सकते हैं। जल संस्थान के एई सीएस देवड़ी का कहना है कि जिला मुख्यालय के लिए नई योजनाएं बन रही हैं, इसके बाद पेयजल व्यवस्था में सुधार आ जाएगा। (संवाद)
एससी बहुल इलाके को मिलेगी जल संकट से निजात
बागेश्वर। बागेश्वर के पेयजल संकटग्रस्त ठाकुरद्वारा के एससी बाहुल्य इलाके के
लिए नगरपालिका की पेयजल योजना वरदान साबित हुई है। नगरपालिका ने तिरकुरिया नाले से बनी पेयजल योजना से दो स्टैंड पोस्ट स्थापित कर दिए हैं। दो और स्टैंड पोस्ट जल्द ही स्थापित किए जाएंगे। योजना से लोगों को निशुल्क पानी मिलेगा। करीब 15 परिवार इससे लाभान्वित होंगे।
पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बृहस्पतिवार को योजना का निरीक्षण किया। दोनों स्टैंडपोस्टों में पानी चल रहा है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में विकासखंड के माध्यम से ठाकुरद्वारा के एससी बाहुल्य इलाके के लिए योजना का निर्माण हुआ था। लेकिन पानी की कमी बनी हुई थी। उसी योजना का काम आगे बढ़ाते हुए पालिका ने 15वें वित्त मद से योजना के लिए बजट की व्यवस्था की। तिरकुरिया नाले में पर्याप्त पानी है। दो स्टैंड पोस्टों में फिलहाल पानी चलने लगा है। दो स्टैैंडपोस्ट और लगाए जाएंगे। क्षेत्र के लोगों ने पेयजल योजना का निर्माण कराने के लिए पालिकाध्यक्ष खेतवाल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें