फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डेंगू के एक मरीज को किया रेफर, एक भर्ती

Mon, 23 Oct 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में डेंगू का असर धीरे-धीरे कम हो गया है। जिला अस्पताल में एक मरीज भर्ती है। वहीं गंभीर रूप से बीमार एक मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम जिला अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज भर्ती थे। सोमवार को दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया गया। वहीं एक मरीज गंभीर रूप से बीमार होकर जिला अस्पताल में जांच कराने आया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज का इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बतया कि अस्पताल में भर्ती मरीज के स्वास्थ्य में सुधार है। जल्द उसको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में बीमार होकर आए मरीज में डेंगू के लक्षण थे। उनको ब्लीडिंग की समस्या शुरू हो गई थी और प्लेटलेट्स भी कम हो गए थे। जिसके चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें