फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट के भराड़ी में बनेंगे दो टैक्सी स्टैंड

Mon, 23 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के भराड़ी में दो टैक्सी स्टैंड बनेंगे। शासन ने टैक्सी स्टैंड के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

कपकोट में टैक्सी स्टैंड न होने के कारण वाहन पार्क करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वाहन सड़क किनारे पार्क होते हैं जिससे जाम लगता है। वर्ष 2022 में कपकोट के विधायक बनने के बाद सुरेश गढ़िया ने पार्किंग असुविधा को गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से टैक्सी स्टैंड के दो प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजे थे। दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है।
बीते 19 अक्तूबर को प्रदेश सरकार के अपर सचिव अतर सिंह के हस्ताक्षर से जारी शासनादेश में कपकोट तेजम मार्ग के भराड़ी मल्ली बाजार-1 में टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए 55,19000 रुपये और इसी सड़क के भराड़ी मल्ली बाजार-2 में टैक्सी स्टैंड के लिए 46, 24000 रुपये स्वीकृत होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि टैक्सी स्टैंड के निर्माण के बाद भराड़ी और कपकोट बाजार को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। वाहनों को पार्क करने के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द टैक्सी स्टैंड के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। गुणवत्ता के साथ टैक्सी स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा ताकि लंबे समय तक लोगों को टैक्सी स्टैंड की सुविधा मिलती रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें