फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बारिश से बागेश्वर के तापमान में सात डिग्री की गिरावट

Sat, 22 Jun 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश से तापमान में सात डिग्री की गिरावट आ गई है। तपिश से काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन


इस बार बारिश न होने से जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य घाटी वाले इलाके मई के महीने से तप रहे थे। भीषण गर्मी पड़ रही थी। इस माह के मध्य में जिला मुख्यालय के साथ ही घाटी वाले इलाकों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पिछले रविवार तक तापमान यही बना रहा। बीते रविवार को कपकोट और दुगनाकुरी क्षेत्र में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। बीते मंगलवार, बुधवार को एक बार फिर कपकोट, गरुड़ और दुगनाकुरी क्षेत्र में बारिश हुई। बुधवार को जिला मुख्यालय में हल्की बारिश हुई थी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में दस एमएम तो कपकोट में पांच एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान काफी गिर गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट से घाटी वाले इलाकों में उमस कम हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है। इस बार जून के अंत में भी पंखे, कूलर चल रहे हैं। आने वाले दिनों में मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद ही गर्मी से राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें