बागेश्वर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाते लोग।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। चुनाव आयोग के निर्देशन में जिले में मतदाता पंजीकरण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत गठित स्वीप टीम शनिवार को भटोड़ी गांव में पहुंची।
सहायक नोडल अधिकारी ललित मोहन जोशी ने कहा कि 15 जनवरी तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नये पंजीकरण और नामावली में गलतियां सुधारी जाएंगी। इस दौरान गांव के चार नये मतदाताओं का पंजीकरण किया गया। वोटर हेल्पलाइन एप से पंजीकरण सुधार की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान भगवती देवी ने लोगों को वोटर हेल्पलाइन एप के काम बताए। इस अवसर पर विपिन चंद्र जोशी, हरीश चंद्र जोशी, खीमानंद जोशी, मोहन चंद्र जोशी आदि रहे। ब्यूरो